चीन की करेंसी में रूसी तेल क्यों लें? भारत ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: चीन और रूस पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के नजदीक आते दिख रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीते दिनों चीन पहुंचे थे। लेकिन रूसी राष्ट्रपति ने जी-20 समिट के लिए भारत का दौरा नहीं किया था। चीन और रूस की दोस्ती धीरे-धीरे मजबूत होती दिख रही है। ये भारत सहित पश्चिमी देशों के लिए चिंता का सबब है। इस बीच भारत को क्रूड ऑयल बेच रहे रूस ने चीन की करेंसी में भुगतान करने की मांग की है। लेकिन मोदी सरकार ने क्रूड ऑयल इंपोर्ट के लिए चीन की करेंसी में पेमेंट करने के रूसी ऑयल सप्लायर्स के दबाव को खारिज कर दिया है। भारत ने इसपर आपत्ति जताई है। इसकी वजह दिल्ली और बीजिंग के बीच जारी तनाव है।

रूस को करना पड़ रहा संघर्ष

भारत के साथ कारोबार करके रूस ने अरबों डॉलर रुपये की संपत्ति जमा कर ली है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मुद्रा का वह भारत के अलावा किसी अन्य देश के साथ इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है। इधर पिछले वर्ष में चीन की करेंसी युआन की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अर्थव्यवस्था इंपोर्ट के लिए चीन पर ज्यादा निर्भर हो गई है। इसके चलते रूस के कारोबारी अपना ज्यादातर बिजनस युआन में ही कर रहे हैं। इस वर्ष रूस में डॉलर की जगह चीनी मुद्रा सबसे ज्यादा कारोबार वाली करेंसी बन गई है।

Advertisement