नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की तेजी आई। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,50,027 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,50,720 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,51,527 रुपये तक उछला। सुबह 9.15 बजे यह 47 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,980 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
चांदी की कीमत में मामूली तेजी आई है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,42,763 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,43,589 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,43,800 रुपये तक उछली। सुबह 9.20 बजे यह 437 रुपये यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 2,43,200 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी











