Select Date:

जिसने सुनाई मुकेश अंबानी के पोती होने की पहली खबर, बेहद करीबी और विश्वासपात्र, कौन हैं ये धनराज नाथवानी?

Updated on 02-06-2023 08:46 PM
नई दिल्ली : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) को एक बिटिया हुई है। इस तरह एक बार फिर अंबानी परिवार में किलकारी गूंजी है। आकाश-श्लोका के दो साल का बेटा भी है, जिसका नाम पृथ्वी है। जब नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग हो रही थी, तो उस समय श्लोका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश-श्लोका की बेटी (Akash-Shloka's daughter) ने बुधवार को जन्म लिया था। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। वहीं, पृथ्वी का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) में टेलीकॉम और डिजिटल बिजनस को संभालते हैं। आकाश, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं।

धनराज नाथवानी ने किया ट्वीट


ट्विटर पर आकाश-श्लोका के बेटी होने की जानकारी धनराज नाथवानी (Dhanraj Nathwani) ने दी है। उन्होंने लिखा, 'आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्ही राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्यार लाए।' अब सवाल यह है कि ये धनराज नाथवानी कौन हैं? आइए जानते हैं।

ईशा, आकाश और अनंत के खास


धनराज नाथवानी ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी तीनों के दोस्त हैं। वे मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप में एक हाई रैंक के अधिकारी भी हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और वे मुंबई में रहते हैं। नाथवानी वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट के रूप में काम करते हैं।

नाथवानी के पास कई जिम्मेदारियां


उनकी जिम्मेदारी में जामनगर की मैन्यूफैक्चरिंग डिवीजन को देखना भी शामिल है। इसके अलावा वे फाइनेंस और अकाउंट, खरीद और अनुबंध, एचआर, आईटी, सुरक्षा, कॉर्पोरेट मामलों के विभाग और कंपनी के दोनों मैन्यूफैक्चरिंग डिवीजंस की सीएसआर गतिविधियों सहित बिजनस के गैर-तकनीकी पहलुओं को देखते है। नाथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर के डायरेक्टर भी हैं। वे सिर्फ 37 साल के हैं।

सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक


नाथवानी द्वारकाधीश मंदिर प्रशासनिक समिति के उपाध्यक्ष, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और प्रभारी अध्यक्ष और जामनगर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आदि भी हैं। नाथवानी का रिलायंस ग्रुप में एक फेमस और बड़ा नाम है। वे मुकेश अंबानी और उनके बच्चों के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement