सूर्यलक्ष्मी के शेयर में सोमवार को सुबह ही 15.89% की तेजी आई। इस तेजी के साथ यह शेयर सुबह 10 बजे 67.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि इससे पहले इसमें गिरावट देखी गई है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ का असर शायद इस शेयर पर पॉजिटिव पड़ा। ऐसा इसलिए क्यों अमेरिका ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन पर भारत के मुकाबले ज्यादा टैक्स लगाया है।
इधर स्टॉक मार्केट धड़ाम, उधर इस शेयर के हो गए वारे न्यारे... बाजार खुलते ही आ गया 16% का उछाल
नई दिल्ली: सोमवार को दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। भारतीय शेयर बाजार भी इस गिरावट से बच नहीं पाए और खुलते ही लहूलुहान हो गए। सोमवार को सुबह-सुबह ही निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। वहीं दूसरी ओर एक शेयर ऐसा भी रहा जिसने निवेशकों के वारे-न्यारे कर दिए। मार्केट खुलते ही यह शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के करीब पहुंच गया। इस कंपनी का नाम सूर्यलक्ष्मी कॉटन मिल्स लिमिटेड (Suryalakshmi Cotton Mills Ltd) है।











