जब यह सुनते हैं कि पिछली सरकारो ने क्या करा

जब यह सुनते हैं कि पिछली सरकारो ने क्या करा
याद करो जब आजादी मिली तब भारत और भारतीयों की क्या स्थिति थी* गांधी जी ने यूं ही धोती नहीं पहनी उनका कहना था मेरे देशवासियों का दर्द जब तक समझ में नहीं आएगा जब तक उनके जैसा नहीं रहूंगा उनके साथ नहीं रहूंगा। *आजादी के वक्त देश लूट चुका था गरीबी और लाचारी छाई हुई थी* आप कल्पना कीजिए देश के प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने दिल पर कितना बड़ा पत्थर रखकर जनता से यह कहा होगा कि कृपया सिर्फ एक समय खाना खाएं। जवाहरलाल नेहरू ने उद्योग युग की शुरुआत कराई, राजीव गांधी ने कंप्यूटर युग की शुरुआत की, इंदिरा जी ने अंतरिक्ष में यात्री भेजें और युद्ध भी जीता, मनमोहन सिंह जी ने वित्तीय स्थिति में सुधार लाये।
 *आज जो भ्रष्टाचार की स्थिति है वह पहले नहीं थी आज चुनाव में करोड़ों रुपए खर्च हो रहा है* पहले नहीं होते थे आचार संहिता नहीं लगी इसलिए सरकार बनाने के लिए सत्ताधारी सब कुछ बांटने पर तुले हुए हैं *देश और प्रदेश लगातार कर्ज में डूबते जा रहे है।* हमारे बुजुर्ग हमेशा यही कहते हैं की कर्ज मत लो जितनी चादर उतने पैर फैलाओ और मजबूती से रहो। *पिछली सरकारो ने कई युद्ध का सामना किया और दो प्रधानमंत्री ने अपनी जान कुर्बान की।* हमें हमारे आज के प्रधानमंत्री पर भी गर्व है।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)
Advertisement