नकली सूरज से दुनिया को क्या होगा फायदा, 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस की गर्मी हुई पैदा, दक्षिण कोरिया ने बनाया रिकॉर्ड
सियोल: दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिको ने न्यूक्लियर फ्यूजन टेक्नोलॉजी में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया है। दक्षिण कोरिया ने सबसे ज्यादा समय तक के लिए 10 करोड़ डिग्री सेल्सियस का तापमान बनाए रखने का एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह तापमान सूर्य के कोर से सात गुना ज्यादा है। 48 सेकंड तक यह तापमान बनाए रखा गया। यह भविष्य के ऊर्जा स्रोत के विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति दिखाता है। न्यूक्लियर फ्यूजन में दो परमाणु आपस में जुड़ते हैं और यह सूर्य और अन्य तारों के ऊर्जा की नकल करता है। आइए जानें वैज्ञानिक नकली सूरज क्यों बनाना चाहते हैं और इससे क्या फायदा होगा?











