Select Date:

जर्मनी में आम चुनाव के लिए वोटिंग आज:सर्वे में चांसलर शोल्ज पिछड़े, विपक्षी पार्टी के मत्ज की जीत के आसार

Updated on 23-02-2025 02:14 PM

जर्मनी में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। सर्वे में मौजूदा चांसलर की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) पिछड़ती दिख रही है। विपक्षी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के फ्रेडरिक मत्ज चांसलर रेस में आगे हैं। इनके अलावा, एलिस वीडेल की कट्टरपंथी ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AFD) को भी बढ़त मिल रही है।

सर्वे के मुताबिक 29% लोग फ्रेडरिक मत्ज की पार्टी के समर्थन में है, वहीं कट्टरपंथी एलिस की पार्टी AFD को 21% लोगों ने समर्थन दिया है। इनमें 60% से ज्यादा युवा हैं। 16% लोगों के समर्थन के साथ चांसलर शोल्ज की SPD तीसरे नंबर पर नजर आ रही है।

वहीं सत्तारुढ़ गठबंधन में शामिल ग्रीन पार्टी को 12% व फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी को 7% वोट मिल सकता है। ये दोनों किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।

10 घंटे चलेगी वोटिंग, खत्म होने के बाद गिनती शुरू

जर्मनी वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ( भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से रात 10:30 बजे तक) होगा। 8.4 करोड़ आबादी वाले देश में 6 करोड़ लोग आम चुनाव में वोटिंग करेंगे।

वोटिंग खत्म होने के बाद एक्जिट पोल आएंगे। साथ ही वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी। शुरुआती नतीजे वोटिंग खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही साफ हो जाएंगे। सोमवार सुबह तक रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

चुनाव में मस्क और रूस का दखल

अमेरिकी कारोबारी वे टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क के दखल ने भी चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। मस्क ने शानिवार को फिर कट्टरपंथी नेता एलिस वीडेल को समर्थन जताया है।

दूसरी तरफ चुनाव में रूस का दखल सामने आया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ‘डोपेलगैंगर’ और ‘स्टॉर्म-1516’ जैसे ग्रुप रूस से हजारों बॉट आर्मी के जरिए चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। ये ग्रुप रोजाना हजारों वीडियोज-फेक न्यूज सोशल मीडिया खासकर एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं।

ये पोस्ट AFD के समर्थन में हो रहे हैं और इनके सबसे ज्यादा निशाने पर SPD है। इनके अलावा रूस से 100 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स से फेक न्यूज फैलाई जा रही है।

सर्वे में भले ही मत्ज की CDU सबसे आगे हो, लेकिन पार्टी को 50% से अधिक वोट मिलता नहीं दिख रहा है। जर्मनी में सत्ता में आने के लिए पार्टी को 50% से ज्यादा का समर्थन जरूरी होता है, इसलिए यहां अकसर गठबंधन सरकार बनती है।

तीनों प्रमुख पार्टियों के लिए अवैध प्रवासी बड़ा मुद्दा

चुनाव में यूक्रेन जंग, रूस, अर्थव्यवस्था व बजट जैसे मुद्दे छाए हुए हैं। हालांकि, CDU, SPD, AFD के लिए अवैध प्रवासी बड़ा मुद्दा है। जर्मनी में हालिया आतंकी हमलों को AFD अवैध प्रवासियों से जोड़ मुद्दा बना रही है।

CDU सीमाओं को सख्त करने व शरणार्थियों के लिए नागरिकता की शर्तें कड़ी करने की बात कर रही है। SPD भी सीमा सख्ती के पक्ष में है, लेकिन कुशल प्रवासियों को आने देने की नीति जारी रखना चाहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement