पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान के आखिरी पैरा में कहा गया है कि भारत का रवैया क्षेत्रीय शांति के लिए ठीक नहीं है। भारत के खराब बर्ताव को बताने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने जिस शब्द को चुना, उसमें एक गड़बड़ी की वजह से अर्थ का अनर्थ हो गया है। इस पर पाकिस्तान से भारत तक मजाक हो रहा है।
क्यों उड़ी मजाक
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में Rogue (जिसका मतलब खराबी या बदमाशी होता है) की जगह Rouge शब्द का इस्तेमाल किया है। इस शब्द का मतलब लाल रंग, गालों की लाली या कांच चमकाने वाला लाल पाउडर के लिए किया जाता है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय आखिर कहना क्या चाहता है।पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के इस बयान पर आए कुछ मजेदार रिएक्शन इस तरह से हैं। इसमें लोगों ने पाकिस्तान में शिक्षा व्यवस्था से लेकर दूसरे मुद्दा का मजाक उड़ा है।
- संदीप-तुम लोग असल बात नहीं समझ रहे हो यार! भारत से लगातार पिटने के बाद वे अपने पीछे के रंग को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
- भरथ-कम से कम वे यह कंटेंट बनाने के लिए AI का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। AI टोकन खरीदने के लिए भी IMF के सामने जाना पड़ता।
- लेपचा-मुझे पता है कि शेरी रहमान ने यह लिखा है। वह तो खाने में प्लास्टिक और मेकअप खाती है।
- प्योर रैशनलिस्ट-भारत से बुरी तरह पिटने के कारण वे 'rogue' (बदमाश) की जगह 'rouge' (लाल रंग/लालिमा) शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
- जोय- शायद उन्हें डिप्लोमैटिक कोर (राजनयिक) से ज्यादा डिक्शनरी की जरूरत है।
- हमजा-जब तक सूरज-चांद रहेगा, पाकिस्तान बकवास करता रहेगा।
- रैब कायला- उनसे यही उम्मीद की जा सकती है, पाकिस्तान में शिक्षा गैर-कानूनी है।











