मॉस्को और इसके आसपास के इलाके में कम से कम 2.1 करोड़ लोगों की आबादी रहती है। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने भी जवाबी हमले में रातों-रात 145 ड्रोन लॉन्च किए। कीव का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस ने 62 ड्रोन को मार गिराया। कुछ अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के शुरुआती दिनों के बाद से रूसी सेना सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के बाद ढाई साल पुराना युद्ध अपने अंतिम चरण में है।
केमिकल प्लांट पर हमला
बारूद बनाने वाले प्लांट पर हमला
रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर प्लांट अटैक का वीडियो आया है। एसबीयू सुरक्षा सेवा और स्पेशल ऑपरेशन फोर्स की ओर से हमले को दिखाया गया है। मॉस्को से यह लगभग 200 किमी दक्षिण में स्थित है।











