पीओके पहुंचे यूके और अमेरिका के सैन्य अधिकारी, भारत की चेतावनी का भी नहीं असर, कश्मीर मुद्दे पर बढ़ेगा तनाव
वॉशिंगटन: भारत की और से सख्त विरोध और चेतावनियों के बावजूद अमेरिका और ब्रिटेन लगातार कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दोनों देशों ने भारत की ओर से तय रेड लाइन को बार-बार पार किया है। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि भारत के आंतरिक मामलों में पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप और भी बढ़ सकता है। ऐसा मानने की वजह ब्रिटिश और अमेरिकी सैन्यकर्मियों का हालिया गिलगित-बाल्टिस्तान दौरा है। इस इलाके पर पाकिस्तान का कब्जा है लेकिन भारत इसे अपना हिस्सा मानता रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में इन दोनों देशों के सैन्यकर्मियों का जान भारत में बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया के लिए उकसावा है।











