Select Date:

केरल में अबू धाबी और दुबई से दो भारतीय कोरोनावायरा पॉजिटिव पाए गए

Updated on 01-01-1970 12:00 AM

तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। केरल में  अबू धाबी और दुबई से सात मई को वापस लौटे दो भारतीय कोरोनावायरा पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकार के सूत्रों ने बताया कि दोनों  एयर एंडिया के विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम वापस लाए गए 363 भारतीयों में शामिल हैं।
दोनों में एक संक्रमित का इलाज कोझिकोड में जबकि दूसरे का इलाज कोच्च‍ि में किया जा रहा है। इन दो नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 505 हो गई है जिनमें से 17 लोग अब भी अस्पताल में हैं। यहां 4 लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हुई है जबकि 484 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
केंद्र सरकार ने 7 मई से विदेश में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने के लिए योजनाओं की घोषणा की थी, जिसे पहले खाड़ी युद्ध के दौरान भारतीयों को भारतीयों को निकालने के अभ‍ियान के बाद सबसे बड़ा अभ‍ियान बताया जा रहा था। पहले खाड़ी युद्ध के दौरान 1।7 लाख भारतीयों को वापस लाया गया था।
सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जिन लोगों को वापस लाया जा रहा है उन्हें डिपार्चर प्वाइंट पर कोरोनावायरस की जांच के लिए एंटीबॉडी टेस्ट कराने के साथ-साथ कई स्तर की जांच से गुजरना होगा। साथ ही भारत पहुंचने पर उनकी थर्मल जांच भी की जाएगी। उन्हें वापस लौटने पर सात दिन के लिए सरकार के क्वारेंटीन सेंटर में भी रहना होगा जहां उनका RT-PCR टेस्ट होगा। इस टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही वो अपने घर जा सकेंगे जहां भी उन्हें सात और दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement