उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने 6 उम्मीदवार 3 साल के लिए किए बैन, जानिए लिस्ट में किनके नाम
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि 25 फरवरी 2028 तक ये उम्मीदवार संसद के किसी भी सदन, विधानसभा या विधान परिषद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।CEO ने बताया कि किसी भी चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित के 30 दिन के भीतर अपने चुनाव खर्च का ब्योरा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करना होता है। इन 6 उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद भी न तो कोई कारण बताया और न ही अपना पक्ष रखा।











