Select Date:

चीन-रूस पर ट्रम्प का दोहरा रवैया:इनके अवैध अप्रवासियों को पैसेंजर प्लेन से भेज रहे, भारत में मिलिट्री प्लेन से भेजा

Updated on 20-02-2025 01:33 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथग्रहण के 30 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान ट्रम्प ने हजारों अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैन्य विमान से डिपोर्ट किया है। हालांकि इस मामले में ट्रम्प का दोहरा रवैया नजर आया है।

चुनाव से पहले चीन को धमकाने वाले ट्रम्प अब चीन-रूस के 3 लाख अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए सैन्य विमान नहीं भेज रहे हैं। अमेरिकी गृह मंत्रालय के मुताबिक चीन के 2 लाख 60 हजार और रूस के 30 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासी हैं। इन्हें पैसेंजर फ्लाइट्स से डिपोर्ट किया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प चीन और रूस पर मेहरबान नजर आ रहे हैं। वे अमेरिकी रूसी अरबपतियों को संपत्ति को जब्त करने वाले आयोग को भंग कर चुके हैं। ट्रम्प ने पहले चीन पर 25% टैरिफ की धमकी दी, लेकिन 10% ही लगाया। टिकटॉक बैन पर नरमी बरत रहे।

अमेरिका ने भारतीय अप्रवासियों को बेड़ियां-हथकड़ियां पहनाकर भेजा

बीते दिनों अमेरिका ने तीन मिलिट्री फ्लाइट से 332 भारतीयों को वापस भेजा। पहली फ्लाइट 5 फरवरी को लैंड हुई थी। इसमें सभी लोगों को हथकड़ियां-बेड़ियां और जंजीर पहनाकर लाया गया था। इसे लेकर देश में हंगामा हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि लोगों के साथ ऐसा व्यवहार न किया जाए।

इसके बाद 15 और 16 फरवरी को दो और फ्लाइट में लोगों को लाया गया। इसमें महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुषों को पहले की ही तरह लाया गया।

व्हाइट हाउस ने अप्रवासियों का VIDEO पोस्ट किया

अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने मंगलवार को X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। 41 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अवैध अप्रवासियों को जंजीरों-बेड़ियों में जकड़कर प्लेन में चढ़ाया गया।

व्हाइट हाउस ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है- ASMR: इलीगल एलियन डिपोर्टेशन फ्लाइट। ये कैप्शन एक तरह से अमेरिका से निकाले गए लोगों का मजाक उड़ाने जैसा है क्योंकि ASMR वो आवाजें हैं जो तनाव कम करती हैं, सुकून देती हैं और दिमाग को रिलैक्स करती हैं।

वीडियो अमेरिका के सिएटल का है। इस वीडियो में ये नहीं बताया गया कि ये किस देश के अप्रवासी नागरिक हैं।

ट्रम्प बोले- भारत पर टैरिफ तो लगाऊंगा

ट्रम्प ने हाल में पीएम नरेंद्र मोदी से वाइट हाउस में हुई बैठक में टैरिफ के मुद्दे को लेकर खुलासा किया। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि मैंने मोदी को साफ कहा कि भारत पर भी रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा।

इस पर कोई बात नहीं होगी। पीएम मोदी को ये बात भले ही पसंद नहीं आई, पर मैंने साफ कहा, अमेरिकी सामान पर भारत जितना टैरिफ लगाता है, हम भी उतना ही वसूलेंगे। इंटरव्यू में इलॉन मस्क ने भी आरोप लगाया कि भारत ऑटोमोबाइल इम्पोर्ट पर 100% टैरिफ लगाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement