Select Date:

ट्रम्प बोले- रूस-यूक्रेन जंग जल्दी खत्म हो सकती है:कहा- पुतिन से अच्छी हुई बातचीत

Updated on 15-03-2025 01:46 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को यूक्रेन जंग रोकने को लेकर अच्छी बातचीत हुई उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद है कि ये जंग बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी। बातचीत के दौरान उन्होंने पुतिन से अपील की कि वे यूक्रेनी सैनिकों की जिंदगी बख्श दें।

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, हमारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई, और इस भयानक युद्ध के अंत की बहुत अच्छी संभावना है।

ट्रम्प ने आगे लिखा कि इस वक्त जो हजारों यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह से रूसी सेना से घिरे हुए है, वो बहुत ही खराब और असुरक्षित स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील की है कि इन सैनिकों की जान बख्शी जाए। यह एक नरसंहार होगा, जैसा कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के बाद कभी नहीं देखा गया।

अमेरिका के राजदूत स्टीव विटकॉफ ने पुतिन के साथ बैठक की थी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की तरफ से राजदूत स्टीव विटकॉफ ने गुरुवार रात मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से लंबी बैठक की थी। ट्रुथ सोशल पोस्ट में यह नहीं बताया गया कि ट्रंप और पुतिन ने आपस में बात की या नहीं।

हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने इस बैठक में विटकॉफ के जरिए ट्रंप को संदेश भेजा। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और अमेरिका मिलकर तय करेंगे कि उनके राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत कब होगी।

पुतिन ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प को थैंक्यू कहा

इससे पहले पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन से सीजफायर की बातचीत पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी थी। एक सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि रूस सीजफायर के प्रस्तावों से सहमत है, लेकिन इससे लंबे समय के लिए शांति कायम होनी चाहिए और और जंग की असल वजहों का समाधान होना चाहिए।

पुतिन ने जवाब देने से पहले सीजफायर पर चर्चा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद दिया। उन्होंने जंग के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई नेताओं का आभार भी जताया।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने अमेरिका के दबाव में सीजफायर पर सहमति जताई है, जबकि मौजूदा हालात को देखते हुए उसे खुद ही अमेरिका से इस प्रस्ताव की मांग करनी चाहिए थी।

यूक्रेन 30 दिन के सीजफायर के लिए तैयार

जंग में सीजफायर को लेकर मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में यूक्रेन ने 30 दिन के सीजफायर पर सहमति जताई है। अमेरिका इस प्लान को रूस के सामने पेश करना चाहता है। हालांकि रूस ने पहले किसी भी तरह के अस्थाई सीजफायर से इनकार किया था।

पुतिन ने कहा था

QuoteImage

किसी भी अस्थाई सीजफायर से यूक्रेन की सेना को ही फायदा होगा। जंग के मैदान में पिछड़ रही यूक्रेनी सेना को इससे अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने और तैयारी करने में मदद मिलेगी।

QuoteImage

रूस ने पश्चिमी देशों से एक व्यापक सुरक्षा समझौते की मांग की है। इसमें यूक्रेन को NATO में शामिल नहीं करने की गारंटी भी शामिल है। दिसंबर में पुतिन ने कहा था कि “हमें सीजफायर की नहीं शांति की आवश्यकता है। रूस और उसके नागरिकों को सुरक्षा गारंटी के साथ शांति चाहिए।”

रूस के 74 गांवों पर यूक्रेन ने कब्जा किया था

यूक्रेनी सेना ने अगस्त में रूस के कुर्स्क इलाके में 74 गांवों पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन के अचानक हमले के बाद दो लाख रूसी नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था।

इसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए कुर्स्क में यूक्रेन से 40% इलाका वापस छीनकर यहां 59 हजार सैनिक तैनात कर दिए।

अभी तक यूक्रेन का 20% हिस्सा रूसी कंट्रोल में

रूस युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के लगभग 20% हिस्सा पर कब्जा कर चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement