Select Date:

ट्रम्प बोले- बाइडेन के दिए क्षमादान अमान्य:बाइडेन के बेटे की फाइल फिर खुल सकती है; टैक्स चोरी का आरोप

Updated on 18-03-2025 03:42 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में जितने भी लोगों के अपराधों को माफ किया है, वो सभी अमान्य हैं। इनमें उनका बेटा हंटर बाइडेन भी शामिल है।

ट्रम्प ने कहा-

QuoteImage

ऐसे सभी लोग जिन्हें बाइडेन ने पद छोड़ने से ठीक पहले गलत तरीके से माफ किया था, अब जांच का सामना करेंगे।

QuoteImage

ट्रम्प बोले- बाइडेन के दस्तखत ऑटोपेन से किए गए

ट्रम्प ने आगे कहा कि नींद में सोए हुए बाइडेन ने राजनीतिक ठगों और कई अन्य लोगों को माफी दी। उन्हें तो पता भी नहीं था कि वो क्या कर रहे हैं क्योंकि ये दस्तखत उन्होंने नहीं किए थे। उनके दस्तखत ऑटोपेन से किए गए थे।

ऑटोपेन एक ऐसी मशीन है जो किसी इंसान के साइन की हूबहू नकल करती है। इसे खासतौर पर आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए डिजाइन किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति दशकों से ऑटोपेन का इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

हंटर बाइडेन पर अवैध तरीके से बंदूक रखने का मामला

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले अपने बेटे हंटर बाइेडन की सजा को माफ कर दिया था। बाइडेन पर अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामला था।

बाइडेन का कहना था कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है, लेकिन राजनीति ने इसे गंदा कर दिया है। हंटर के मामले को देखने वाला कोई भी समझदार शख्स यह जानता होगा कि उसे सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह मेरा बेटा है।​​​​​​

सजा मिलने से 2 दिन पहले हंटर को माफी मिली थी

हंटर को पिछले साल 4 दिसंबर को सजा सुनाई जानी थी। अवैध तरीके से बंदूक खरीदने के मामले में अधिकतम 25 साल तक की जेल हो सकती थी, लेकिन सजा सुनाए जाने से ठीक 2 दिन पहले पिता बाइडेन ने अपनी राष्ट्रपति शक्तियों का इस्तेमाल कर बेटे बाइडेन को बचा लिया था।

अमेरिका में राष्ट्रपति को क्षमादान के लिए कारण बताने की जरूरत नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति को संघीय अपराधों से संबंधित सजा को माफ करने या कम करने का संवैधानिक अधिकार है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह शक्ति बिना किसी सीमा के दी गई है और कांग्रेस (संसद) इसे प्रतिबंधित नहीं कर सकती है।

क्षमादान एक एग्जीक्यूटिव पावर है और विवेकाधीन है, इसका मतलब है कि राष्ट्रपति अपने क्षमादान के लिए उत्तरदायी नहीं हैं और उसे क्षमादान जारी करने के लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement