सऊदी और इजरायल में दोस्‍ती कराने जा रहे ट्रंप, अब्राहम अकॉर्ड से भारत की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, गौतम अडानी भी ऐक्‍शन में

सऊदी और इजरायल में दोस्‍ती कराने जा रहे ट्रंप, अब्राहम अकॉर्ड से भारत की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, गौतम अडानी भी ऐक्‍शन में
तेलअवीव: अमेरिका में राष्‍ट्रपति बनते ही डोनाल्‍ड ट्रंप ऐक्‍शन में आ गए हैं। गाजा में सीजफायर और 3 बंधकों की रिहाई के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जल्‍द ही सऊदी अरब भी अब्राहम अकॉर्ड में शामिल होगा। यह वही समझौता है जिसके बाद इजरायल का यूएई और अन्‍य अरब देशों के साथ रिश्‍ता सामान्‍य हुआ था। सऊदी अरब ने अभी तक इजरायल को मान्‍यता नहीं दी है। हमास के 7 अक्‍टूबर के हमले से ठीक पहले अमेरिका सऊदी और इजरायल में दोस्‍ती कराने के काफी करीब पहुंच गया था। हमास के हमले ने इस पूरे खेल को बिगाड़ दिया। अब एक बार फिर से डोनाल्‍ड ट्रंप अब्राहम अकॉर्ड को आगे बढ़ाकर अपना अधूरा सपना पूरा करना चाहते हैं। सऊदी अरब और इजरायल के बीच अगर रिश्‍ते सामान्‍य होते हैं तो इससे भारत की बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी। इससे इंडिया मिडिल ईस्‍ट यूरोप कॉरिडोर का निर्माण भी सुनिश्चित हो जाएगा और यूरोप के लिए रास्‍ता खुल जाएगा।
Advertisement