इजरायल की मदद करने का खामियाजा भुगतेगा यह मुस्लिम देश! ईरान ने दी हमले की धमकी, राजा को कहा जा रहा गद्दार

इजरायल की मदद करने का खामियाजा भुगतेगा यह मुस्लिम देश! ईरान ने दी हमले की धमकी, राजा को कहा जा रहा गद्दार
अम्मान: जॉर्डन इकलौता मुस्लिम देश है, जिसने ईरानी हमले को रोकने में खुलकर अपनी भूमिका की बात स्वीकार की है, लेकिन इसके चलते अपने उसे अपने घर में जनता के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच अम्मान में मौजूद ईरानी राजदूत को जॉर्डन ने समन भेज दिया। ये पेशी ईरान की उस टिप्पणी को लेकर हुई, जिसमें तेहरान ने चेतावनी दी कि अगर जॉर्डन ने इजरायल की रक्षा करनी जारी रखेगा तो उसे भी हमले का सामना करना पड़ेगा। तो क्या इजरायल पर हमले के दौरान दर्जनों ईरानी ड्रोन को मार गिराने की अपनी भूमिका के चलते जॉर्डन अब दोनों देशों के तनाव के घेरे में फंस गया है।
Advertisement