हर्ष गोयनका ने पोस्ट में लिखा है 'अमेरिका भर में भारतीयों को अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और लगन के बल पर सफलता हासिल करते और आगे बढ़ते देखना गर्व की बात है। वे अपने साथ भारत की भावना लेकर चलते हैं। साथ ही जिस देश को वे अपना घर कहते हैं, उसकी तरक्की में भी अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।'
क्या है नक्शे में?
हर्ष गोयनका की ओर से शेयर किए गए नक्शे का शीर्षक 'Highest-Paid Nationality in Each U.S. State' है। नक्शे में अमेरिकी राज्यों में प्रमुख प्रवासियों के बीच मीडियन इनकम के आधार पर तुलना दिखाई गई है। नक्शे के मुताबिक, कई अमेरिकी राज्यों में भारत में जन्मे प्रवासी प्रमुख प्रवासी समूहों में सबसे ज्यादा मीडियन आय वाले समूह के तौर पर दिखाई देते हैं। इनमें कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, मैरीलैंड, वॉशिंगटन, इलिनॉय, जॉर्जिया, मिशिगन, मिनेसोटा समेत कई राज्य शामिल हैं।वहीं कुछ राज्यों में अलग-अलग देशों के प्रवासी समूह शीर्ष पर हैं। उदाहरण के लिए न्यूयॉर्क में इजरायल, मैसाचुसेट्स में भारत, पेंसिल्वेनिया में चीन, वर्जीनिया में दक्षिण कोरिया, फ्लोरिडा में कोलंबिया और हवाई में जापान को नक्शे में दिखाया गया है।
किसी ने सराहा, किसी ने सवाल किया
हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने हर्ष गोयनका की पोस्ट को सराहा है तो किसी ने सवाल कर लिया है। Sudhipan Sharma ने लिखा है कि अन्य देशों में भारतीय क्या कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत में उनका प्रदर्शन विचारणीय है। यह योगदान भारत में होना चाहिए था, दुर्भाग्यवश हमने वैश्विक बाजारों को बेच दिया और पिछले 50 वर्षों से अभी भी विकसित राष्ट्र बनने का प्रयास कर रहे हैं।MAGA Sun नामक यूजर ने लिखा है, 'भारत की आत्मा छल, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी है। मेहनत? ये तो विशेषाधिकार के भूखे लोग हैं। इन्होंने Y2K से लेकर ममदानी तक अमेरिकियों को मूर्ख बनाया है। अमेरिकियों ने भारत की समृद्धि का निर्माण किया, बदले में वे हमास और ईरानियों के साथ वोट करते हैं। अब मुफ्त लाभ पाने के लिए LGBTQ समुदाय की ओर रुख कर रहे हैं।'
Ranjeet Singh Bhati ने लिखा है कि मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता जहां भी जाती है, अपनी पहचान बनाती है। भारतीयों की सफलता अमेरिका की प्रगति में योगदान के साथ भारत का गौरव भी बढ़ाती है।
Ranjeet Singh Bhati ने लिखा है कि मेहनत, प्रतिभा और उद्यमशीलता जहां भी जाती है, अपनी पहचान बनाती है। भारतीयों की सफलता अमेरिका की प्रगति में योगदान के साथ भारत का गौरव भी बढ़ाती है।
