वॉर्नर शांति से लौट गए वापस
पागलपन का आलम यह था कि उन्होंने जबड़ा भींच रखा था और मुंह फाड़े चिल्ला रहे थे, मानों क्रिकेट नहीं जंग के मैदान में हों और दूसरी ओर, डेविड वॉर्नर अकेले ओमान की मिट्टी पलीद करके बेहद शांत तरीके से पवेलियन लौट रहे थे। उन्हें पता था उनका क्या काम है। उन्हें क्रिकेट खेलना था। टीम के लिए रन बनाना था और वह अपना काम बखूबी अंजाम देकर लौटे। ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 50 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी और फिर डेविड वॉर्नर ने मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर टीम को 164 तक पहुंचा दिया।एक और बात, इसमें कोई शक नहीं कि क्रिकेट में विकेट लेने के बाद गेंदबाज अलग अलग तरह से सेलिब्रेशन करते हैं। हर गेंदबाज का अपना एक जश्न मनाने का तरीका होता है। इमरान ताहिर पूरे मैदान पर भागते थे तो ड्वेन ब्रावो चैंपियन डांस करते थे। कई बार बल्लेबाजों को चिढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने का इशारा कर देते हैं तो कभी फ्लाइंग किस करते हैं। आईपीएल में फ्लाइंग किस करने की वजह से ही हर्षित राणा पर बैन लग गया था। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के इस खिलाड़ी का जश्न बेहद शर्मनाक था। सोशल मीडिया पर फैंस को यह पसंद नहीं आया।











