घर के शेर यशस्वी जायसवाल विदेश में फिर ढेर, ऑस्ट्रेलिया में खाता भी नहीं खुला
पर्थ: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑप्टस स्टेडियम में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट आज यानी 22 नवंबर से खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने विदेश में एक बार फिर निराश किया है। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जायसवाल ने 8 बॉल खेलीं।
