मेगा ऑक्शन से 1 दिन पहले गरजा श्रेयस अय्यर का बल्ला, इस बड़े टूर्नामेंट में ठोकी तूफानी सेंचुरी
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जितवाने वाले श्रेयस अय्यर पर भी बोली लगेगी। हालांकि ऑक्शन से 1 दिन पहले ही अय्यर ने अपने बल्ले से तबाही मचा दी, जिसके चलते अब उनपर और भी बड़ी बोली लगने की संभावना हो गई है। श्रेयस अय्यर ने महज 47 गेंद में सेंचुरी लगा डाली है।
