Select Date:

कहीं यूथ कांग्रेस में भी नहीं हो जाए पायलट गहलोत जैसी लडाई, विवाद थामने के लिए उठाया बड़ा कदम

Updated on 15-06-2023 07:09 PM
जयपुर : ऐसा नहीं है कि केवल कांग्रेस पार्टी में ही बवंडर मचा हुआ है। पार्टी की यूथ विंग युवक कांग्रेस में भी बवंडर मचा हुआ है। यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव जब विवादों में आए तो इसका रिजल्ट रोक दिया गया। प्रत्याशियों ने आरोप लगाए थे उनके द्वारा दिए गए लाखों वोटों को बिना किसी वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। तीन युवा नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शिकायतें दर्ज कराई थी। ऐसे में यूथ विंग में तालमेल और शांति बनाए रखने के लिए चुनाव में सर्वाधिक वोट पाने वाले तीन युवा नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर ऑनलाइन वोटिंग हुई थी तो उसका परिणाम जारी करने से क्यों बचा जा रहा है।

शिकायतों के बाद अटके इंटरव्यू

यूथ कांग्रेस के चुनाव 28 फरवरी से शुरू हुए जो कि 3 अप्रेल तक चले थे। एप के जरिए ऑनलाइन वोटिंग हुई। चुनाव प्रक्रिया के तहत वोटिंग होने के बाद कांग्रेस आलाकमान सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले टॉप 5 प्रत्याशियों के इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का ऐलान होता है। प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या सामने आ चुकी है। जैसे ही पता चला कि अभिमन्यु पूनिया सबसे ऊपर हैं तभी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले सुधीन्द्र मूंड और यशवीर सूरा ने वोट काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए। उनका कहना है कि उनके समर्थन में हुए लाखों वोटों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर दिया गया। इन शिकायतों के कारण इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई।

चुनावी साल में तालमेल बनाए रखने की कोशिश

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस नहीं चाहती की यूथ विंग में कोई विवाद हो। सभी युवा नेताओं को साथ लेकर चलने की कवायद में मंगलवार 13 जून को यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने अभिमन्यु पूनिया, सुधीन्द्र मूंड और यशवीर सूरा तीनों प्रत्याशियों को यूथ कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। शाहिद ने कहा कि जब तक इंटरव्यू प्रक्रिया नहीं होती तब तक तीनों नेता मिलकर काम करेंगे। इन्हें अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

पिछले चुनावों में भी हुआ था विवाद

तीन साल पहले हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में भी फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। पार्टी की ओर से पहले सुमित भगासरा को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया। बाद में शिकायतें मिली कि ऑनलाइन वोटिंग में हेराफेरी हुई है। जांच के बाद दोबारा से परिणाम घोषित किया गया जिसमें सुमित भगासरा के चयन को रद्द करके विधायक मुकेश भाकर को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित किया गया। जुलाई 2020 में जब सचिन पायलट समर्थित विधायकों ने बगावती तेवर अपनाए थे तब कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। बाद में विधायक गणेश घोघरा को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
चुनाव सुधार पर काम करने वाले NGO एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने महिला सांसद और विधायकों को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें सामने आया है कि देश की…
 01 May 2025
अजमेर के होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग…
 01 May 2025
मई में भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। IMD के डायरेक्ट मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार,…
 01 May 2025
हिमाचल ​​​​​सरकार ने पहाड़ों को साफ-सुथरा बनाने के लिए 2 निर्णय लिए हैं। पहला- सभी कॉमर्शियल व्हीकल में डस्टबिन अनिवार्य किया गया है। दूसरा- पर्यटन स्थलों और पहाड़ों पर कचरा फेंकने वालों…
 01 May 2025
दिल्ली की एक अदालत ने NIA को 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की इजाजत दे दी है। NIA स्पेशल कोर्ट के जज…
 01 May 2025
मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) को संबोधित करते हुए कहा, आज मुंबई में 100 से अधिक देशों के आर्टिस्ट, इंवेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स…
 30 April 2025
दिल्ली में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया…
 30 April 2025
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कैसे कम होगा, इसको लेकर केंद्र सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव पेश करेगा।दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल…
 30 April 2025
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन ने 288 साल पुरानी परंपरा बदल दी। पहली बार गद्दीनशीन महंत हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। महंत प्रेमदास 8 सालों से गद्दीनशीन हैं। इस अवधि…
Advertisement