ट्रेन इंजन में जोरदार आवाज के साथ निकली चिंगारी, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी, जानिए क्यों
बक्सर: बिहार के बक्सर में चौंकाने वाला मामला सामने आया जब एक ट्रेन के इंजन में जोरदार आवाज के साथ चिंगारी (Bihar Train News) निकली। जैसे ही यात्रियों को इसका पता चला तो जैसे अफरा-तफरी मच गई। मामला डीडीयू पटना रेल खंड के डुमरांव स्टेशन के पास अहले सुबह का है। बताया जा रहा कि यात्री ट्रेन के इंजन में जोरदार आवाज के साथ निकली चिंगारी के कारण हड़कंप (Buxar Train Fire News) मच गया। यात्रियों में खौफ का आलम ऐसा कि उन्हें लगा अचानक क्या हो गया? तुरंत ही ट्रेन रोकी गई। जिससे दूसरी कई गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।डीडीयू-दानापुर रेलखंड के डाउन लाइन पर असर
तीन घंटे के बाद सामान्य हुई स्थिति
सुबह में हुई इस घटना के बाद रेल महकमे में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दानापुर मंडल कंट्रोल की ओर से इसकी सूचना बक्सर स्टेशन को दी गई और रेलकर्मी डुमरांव स्टेशन पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही। वहीं काफी मशक्कत के बाद तकरीबन 3 घंटे के बाद डाउन लाइन में परिचालन को किसी तरह से चालू कराया गया। ये घटना कैसे हुई इसकी जांच में रेल प्रशासन जुट गया है। हालांकि इस मामले में कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।











