दरीबा कलां में आर्टिफिशल जूलरी विक्रेता हर्षित गुप्ता ने बताया कि अभी तो UPI से कितना भी पैसा ले रहे हैं। 15 अक्टूबर से MDR चार्ज लागू होगा। तब देखेंगे कि दुकानदार पर कितना बोझ बढ़ रहा है। मॉडल टाउन दवा विक्रेता कैलाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 'No UPI Day' मनाया।
सांकेतिक प्रदर्शन
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन ब्रजेश गोयल और कश्मीरी गेट के प्रधान विनय नारंग ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में दुकानदारों ने एकसाथ खड़े होकर नियम वापस लेने की मांग उठाई। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट के प्रधान अशोक रंधावा ने बताया कि मशीन पर काला कपड़ा डालकर प्रदर्शन किया।कुछ शॉपकीपर्स ने बाजू में काला कपड़ा बांधा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत गुप्ता और दिल्ली व्यापार महासंघ के प्रेजिडेंट देवराज बावेजा ने कहा कि सरकार फैसले पर पुनर्विचार करे।
