जिगर के टुकड़े की सता रही याद... बेटे के बर्थडे पर श्रीलंका में यूं तड़पते दिखे हार्दिक पंड्या
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा अलग हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही हार्दिक और नताशा ने पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। आईपीएल के समय से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। हालांकि तलाक के पोस्ट में दोनों ने लिखा था कि अपने बेटे अगस्त्या का को-पैरेंटिंग करेंगे। इसका मतलब है कि आपसी रिश्ता नहीं होने के बाद भी एक साथ मिलकर बच्चे की देखभाल करना।











