नथिंग इंडिया के वीपी और जीएम मनु शर्मा ने कहा कि कंपनी के स्मार्टफोन अपने आइकॉनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे डिजाइन्स के लिए हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेसेज और प्रीसिशन इंजीनियरिंग की जरूरत होती है। भारत के पास इसकी क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में स्मार्टफोन बनाने का हमारा फैसला स्थानीय ग्राहकों और उनकी डिमांड के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि फोन (2) को भारत में बनाया जाएगा। एक यंग ब्रांड होने के नाते हमने हमेशा अर्थ-फर्स्ट अप्रोच को प्राथमिकता दी है।
क्या है इस फोन की खूबी
मनु शर्मा ने कहा कि फोन (2) दुनिया का सबसे ज्यादा सस्टेनेबल स्मार्टफोन है। यह फोन पिछले फोन के मुकाबले पांच किलो कम कार्बन फुटप्रिंट देगा जबकि फोन (1) की तुलना में इसकी बैटरी की क्षमता 200 एमएएच ज्यादा है और स्क्रीन भी 0.15 इंच बड़ी है। फोन (1) की तुलना में फोन (2) में तीन गुना ज्यादा रिसाइकल्ड पार्ट्स हैं। इसके नौ सर्किट बोर्ड्स में 100 फीसदी रिसाइकल्ड टिन, मैन सर्किट बोर्ड में 100 परसेंट रिसाइकल्ड कॉपर फॉइल और सभी 28 स्टील स्टैंपिग पार्ट्स में 90 परसेंट रिसाइकल्ड स्टील होगा। इसकी पैकेजिंग पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगी।नथिंग ने भारत में चार कंज्यूमर टेक प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं और लगातार अपने कस्टमर सपोर्ट को बढ़ा रही है। देश में उसके 230 से अधिक अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर हैं। कंपनी की स्थापना 2020 में लंदन में हुई थी। कंपनी के फोन (1) को टाइम मैगजीन ने 2022 के बेस्ट इनोवेशंस में शामिल किया था। नथिंग के दो ऑडियो प्रॉडक्ट्स Ear (1) और Ear (stick) की दुनियाभर में 1,000,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। दिसंबर, 2022 में कंपनी ने लंदन में अपना पहला रिटेल स्टोर Nothing Store Soho खोला था। कंपनी में GV, EQT Ventures और C Ventures का निवेश है।











