यूनुस को इस्तीफे से रोकने की कोशिश
सेना प्रमुख की कड़ी टिप्पणी के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और छात्रों की नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता नाहिद इस्लाम के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। नाहिद ने बताया कि मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। इसके बाद राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की तरफ कई बयान दिए गए, जिसमें यूनुस से इस्तीफा न देने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई।कहा जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस इस्तीफे की धमकी देकर सेना प्रमुख को विलेन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सेना प्रमुख जमान ने कमांडिंग अफसरों के साथ बैठक में दिसम्बर 2025 तक चुनाव कराए जाने और चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की इच्छा जताई थी। मोहम्मद यूनुस जानते हैं कि चुनाव के बाद वे सत्ता में नहीं बने रह पाएंगे और इसीलिए वे इसे आगे के लिए टालने में लगे हुए हैं।
सहानुभूति जुटाने की यूनुस की चाल
इस बीच बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव की मांग तेज कर दी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट में बीएनपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कह गया कि यूनुस अब सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो दबाव में आने पर आसानी से इस्तीफा दे दें। हम केवल एक उचित चुनाव की योजना की मांग कर रहे हैं। अंतरिम सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। नेता ने नाम न बताने की शर्त पर ये बात कही।











