हाथ में बीयर की बॉटल और बहक गए अंग्रेज! पुलिस अफसर को कोच समझ कर दिया ऐसा काम

हाथ में बीयर की बॉटल और बहक गए अंग्रेज! पुलिस अफसर को कोच समझ कर दिया ऐसा काम
डॉर्टमंड: एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्टॉपेज टाइम में ओली वाटकिंस के गोल के दम पर इंग्लैंड ने यूरो 2024 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के सामने नीदरलैंड की चुनौती थी। इंग्लैंड ने इस मैच को 2-1 से अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा। स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से ही हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का साहसिक फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित कर दिया।
Advertisement