एक्स पर एक पोस्ट में लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान की इजरायल के प्रति लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से की जा रही टिप्पणियों का हवाला दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान को एक्स पर पोस्ट करते हुए ये टिप्पणी की है। जिसमें ख्वाजा आसिफ इजरायल को मान्यता देने की बात से इनकार कर रहे हैं।
अमेरिकी सीनेटर ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल
लिंडसे ग्राहम ने एक्स पर लिखा है 'मुझे काफी समय से यह साफ लग रहा है कि एक मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान की भूमिका बेहद समस्याग्रस्त है। इजरायल के प्रति उनकी शत्रुता बहुत पुरानी है। यह बात बिल्कुल सच है कि ईरानी सैन्य विमानों को पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर पनाह दी जा रही है और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के अतीत में इजरायल के खिलाफ दिए गए बयान भी चिंताजनक हैं।'उन्होंने आगे कहा 'जहां तक रक्षा मंत्री की अब्राहम समझौते के बारे में की गई टिप्पणियों का सवाल है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान इसमें कभी शामिल नहीं होगा क्योंकि उन्हें इजरायल पर भरोसा नहीं है तो हो सकता है कि वह वीडियो क्लिप एक साल पुरानी हो लेकिन मुझे डर है कि उसमें व्यक्त भावना आज भी वैसी ही है। इस संदर्भ में यह बेहद जरूरी है कि पाकिस्तान अब राष्ट्रपति ट्रंप की उस अपील का जवाब दे जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से अब्राहम समझौते में शामिल होने का आग्रह किया था।'
ग्राहम की यह टिप्पणी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ की तरफ से सार्वजनिक रूप से इस संभावना को खारिज किए जाने के बाद आई है कि इस्लामाबाद 'अब्राहम अकॉर्ड्स' में शामिल होगा। आपको बता दें कि अब्राहम अकॉर्ड अमेरिका की मध्यस्थता वाला एक ऐसा ढांचा है जिसका उद्देश्य इजरायल और कई अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाना है।