Select Date:

सीरिया का ISIS चीफ अबू खदीजा ढेर:इराकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया

Updated on 15-03-2025 01:44 PM

इराक की सेना ने एक सैन्य अभियान में ISIS के सीरिया प्रमुख अबू खदीजा को मार गिराया। इसकी पुष्टि इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को की। इस पूरे ऑपरेशन में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने भी सहयोग दिया।

प्रधानमंत्री सुदानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'अबू खदीजा इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।'

कभी इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा करने वाला ISIS अब फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहा है। 2014 में अबू बक्र अल-बगदादी ने इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से में खिलाफत का ऐलान किया था, लेकिन 2019 में वह अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया। इसके बाद संगठन का पतन शुरू हो गया।

सितंबर 2024 में ISIS के 37 आतंकी मारे गए थे

पिछले साल सितंबर में अमेरिका ने सीरिया में ISIS और अलकायदा से जुड़े आतंकी ग्रुप्स के ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 37 आतंकी मारे गए। अमेरिकी सेना ने बताया था कि उन्होंने सीरिया में दो अलग-अलग दिन ऑपरेशन को अंजाम दिया।

US सेंट्रल कमांड के मुताबिक 16 सितंबर को मध्य सीरिया में ISIS के ट्रेनिंग सेंटर पर एयरस्ट्राइक की गई थी। इसमें 28 आतंकी मारे गए। इसके बाद 24 सितंबर को उत्तरी पश्चिमी सीरिया में हमला किया गया जिसमें अलकायदा ग्रुप के 9 आतंकी मारे गए।

अमेरिकी सेना के मुताबिक हमले में अलकायदा संगठन से जुड़ा हुर्रस अल-दीन का एक टॉप कमांडर ‘अब्द-अल-रऊफ’ मारा गया है। वह सीरिया में मिलिट्री ऑपरेशन्स की देखरेख करता था।

सीरिया में ISIS और अमेरिका के बीच संघर्ष क्यों छिड़ा है

सीरिया एक मुस्लिम बहुल देश है, जहां पर 74% सुन्नी और 10% शिया आबादी है। वॉइस ऑफ अमेरिका के मुताबिक फरवरी 1966 में सीरिया में तख्तापलट हुआ। उस समय सीरिया के वायु सेना कमांडर हाफिज अस असद भी इसमें शामिल थे। तख्तापलट के बाद हाफिज को सीरिया का रक्षा मंत्री बनाया गया।

चार साल बाद 1970 में हाफिज असद ने एक और तख्तापलट किया और राष्ट्रपति सलाह हदीद को हटाकर उनकी जगह ले ली। हाफिज असद ने बाथ पार्टी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों को खत्म कर दिया। उन्होंने अपने विरोधियों मरवा दिया और सत्ता में चुन-चुनकर शिया लोगों को जगह दी।

मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के मुताबिक हाफिज असद ने रूस से बेहतर संबंध बनाए। हाफिज ने साल 1981 में इराक के खिलाफ जंग में ईरान का साथ दिया और ईरान से बेहतर संबंध कायम किया। साल 2000 में हाफिज असद की मौत हो गई जिसके बाद उनकी जगह उनके बेटे बशर अल-असद ने संभाली।

2011 में सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हुए

साल 2011 में अरब देशों में सत्ता विरोधी लहर शुरू हो गई। मार्च 2011 में यह सीरिया तक पहुंच गई। बहुसंख्यक सुन्नी आबादी बशर अल असद को सत्ता से हटाने के लिए प्रदर्शन करने लगी। बशर अल असद ने सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का आदेश दिया, लेकिन प्रदर्शन नहीं रुके।

सीरियाई सेना के कई जवान प्रदर्शनकारियों के साथ मिल गए और बसद को हटाने के लिए अभियान चलाने लगे। इसके नाराज होकर सीरिया के राष्ट्रपति ने सड़कों पर टैंक उतार दिए। अपने ही देश में लोगों पर बम गिराए और रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement