Select Date:

दुनिया में एक और द्वीप का अचानक से जन्‍म, पानी के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट से बना नया आइसलैंड

Updated on 09-11-2023 01:42 PM
टोक्यो: एक नए द्वीप का अचानक से जन्म हुआ है। प्रशांत महासागर क्षेत्र में 30 अक्टूबर को पानी के भीतर हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने एक नए द्वीप को जन्म दिया है। विस्फोट के बाद जापान के इवो जीमा द्वीप के तट पर चट्टान के विशाल टुकड़े देखे गए। इस पर जापानी शोधकर्ता ने बताया कि पिछले महीने पानी के नीचे हुए ज्वालामुखी विस्फोटों के बाद टोक्यो से करीब 1,200 किलोमीटर दक्षिण में इवोटो द्वीप के पास एक छोटा सा नया द्वीप उभरा है।

टोक्यो विश्वविद्यालय के भूकंप अनुसंधान संस्थान में प्रोफेसर फुकाशी मेनो ने बताया है कि प्रशांत क्षेत्र में इवोटो द्वीप से 1 किमी दूर 100 मीटर व्यास वाले एक चट्टानी द्वीप पर फ्रीटोमैग्मैटिक विस्फोट हुआ। टोक्यो से करीब 1200 किमी दक्षिण में इस विस्फोट को देखा गया। लाल गर्म मैग्मा सतह के नीचे पानी से टकराने की वजह से यहां हर कुछ मिनट में विस्फोट हो रहे थे। विस्फोटों के दौरान हर कुछ मिनट पर एक गुबार उठता था, जो मैग्मा और समुद्री जल के संपर्क की वजह से उठता था। जिससे चट्टान के बड़े ब्लॉक 160 फीट तक हवा में उड़ जाते थे।

बढ़ सकता है द्वीप का आकार

प्रोफेसर फुकाशी मेनो ने कहा कि विस्फोट से कम से कम दो स्थानों पर समुद्र की सतह टूट गई। विस्फोट इवो जीमा के दक्षिणी सिरे पर हुए लेकिन विस्फोट स्थल के उत्तर में भी चट्टानें जमा हो गईं। जिससे लगभग 330 फीट चौड़ा एक गोल और ऊबड़-खाबड़ द्वीप बन गया। इस नए द्वीप के आसपास के पानी का रंग बदल गया। ये झांवा नाम की चट्टानों से अटा पड़ा है, जो ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान बनती हैं। मेनो ने कहा है कि ये विस्फोट जमीन के अंदर एक जादुई गतिविधि को दर्शाता है। अगर से विस्फोट जारी रहे तो नए द्वीप के बड़ा होने की उम्मीद है।

इवोटो द्वीप ओगासावारा द्वीप समूह का हिस्सा है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले जुलाई और दिसंबर 2022 और फिर इस साल जून में भी विस्फोट हुए। एजेंसी क मानना है कि हालिया ज्वालामुखी विस्फोट 21 अक्टूबर को शुरू हुए, जिनके नतीजे में 30 अक्टूबर को ये छोटा सा नया द्वीप पैदा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
 16 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…
 16 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हाथों पिटने के बाद अब पाकिस्तान अब भारत के साथ शांति की गुहार लगा रहा है। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति…
 16 May 2025
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की। जयशंकर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के…
 15 May 2025
कराची में 12 मई को हजारों कट्‌टरपंथी नेताओं और आतंकवादियों ने पाकिस्तान सेना के समर्थन में रैली की। इस रैली में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अहले सुन्नत वल जमात शामिल थे।…
 15 May 2025
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को पंजाब प्रांत के सियालकोट​​​​​ पसरूर छावनी में पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भारत के अहंकार को…
 15 May 2025
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था। लेकिन शुरुआत में पश्चिमी देशों के अखबार ऐसा लग रहा था कि वो…
 15 May 2025
वॉशिंगटन/अंकारा: भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले तुर्की के साथ अमेरिका ने एयर-टू-एयर मिसाइल बेचने का सौदा किया है। पाकिस्तान से लेकर गाजा तक कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने वाले तुर्की…
 15 May 2025
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान फिलहाल युद्धविराम समझौते के लिए तैयार हो गये हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अरब इस्लामिक देशों को फोन लगा रहे हैं, जिन्होंने…
Advertisement