श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके का एक महीने में दूसरा विदेश दौरा, भारत के बाद जाएंगे चीन, कर्ज पर बातचीत की उम्मीद

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके का एक महीने में दूसरा विदेश दौरा, भारत के बाद जाएंगे चीन, कर्ज पर बातचीत की उम्मीद
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अगले हफ्ते, 14 से 17 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा होगी। बीते साल प्रेसीडेंट पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने पहला विदेश दौरा भारत का किया था। भारत दौरे के करीब एक महीने बाद वह चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। दिसानायके के साथ विदेश मंत्री विजिथा हेरथ और परिवहन मंत्री बिमल रत्नायके भी बीजिंग जाएंगे। जाएंगे। इस दौरे पर दिसानायके की चीन के साथ कर्ज और द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत होगी। उनकी इस यात्रा को भारत और चीन के साथ संबधों में तालमेल बैठाने की कोशिश की तरह भी देखा जा रहा है।
Advertisement