कुछ लोगों की... मनु भाकर से हुए विवाद पर बोले कोच जसपाल राणा, तोक्यो गेम्स से पहले अलग हो गए थे रास्ते

कुछ लोगों की... मनु भाकर से हुए विवाद पर बोले कोच जसपाल राणा, तोक्यो गेम्स से पहले अलग हो गए थे रास्ते
आलोक सिन्हा (पेरिस): पिस्टल शूटिंग कोच जसपाल राणा और शूटर मनु भाकर के बीच तोक्यो ओलिंपिक शुरू होने से ठीक पहले विवाद हो गया। भारत को उस ओलिंपिक में शूटिंग में एक भी मेडल नहीं मिला। मनु और बाकी भारतीय निशानेबाजों की खराब परफॉर्मेंस के बाद सबकुछ सामने आ गया। राणा को तो फेडरेशन ने टीम में दरार पैदा करने का भी दोषी ठहराया था। लेकिन मनु को समझ आ गया कि राणा को छोड़ना गलती थी और वो पेरिस ओलिंपिक की तैयारी के लिए उनके पास वापस गईं।
Advertisement