'सिंघम अगेन' की सिट्टी-पिट्टी गुम! 'भूल भुलैया 3' का मुनाफे का शतक, डटी हुई है 'द साबरमती रिपोर्ट'

'सिंघम अगेन' की सिट्टी-पिट्टी गुम! 'भूल भुलैया 3' का मुनाफे का शतक, डटी हुई है 'द साबरमती रिपोर्ट'
बॉक्‍स ऑफिस पर 8 दिन बाद अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2: द रूल' किसी सुनामी की तरह दस्‍तक देने वाली है। शनिवार, 30 नवंबर से फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है। कई महीनों से बंपर कमाई की बाट जोह रही टिकट ख‍िड़कियां भी बेसब्र हैं। लेकिन इस बीच 26 दिन पुरानी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के लिए मंगलवार का दिन जस का तस रहा है। विक्रांत मैसी की 11 दिन पुरानी 'द साबरमती रिपोर्ट' का हाल भी ऐसा ही है। हालांकि, एक अच्‍छी खबर ये है कि कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्ष‍ित और तृप्‍त‍ि डिमरी की फिल्‍म मुनाफे का शतक लगाने वाली है।
Advertisement