ब्रैड पिट से कोर्ट ने मांगे कागजात, वाइनरी केस में नया ट्विस्ट! एंजेलिना जोली को मिल सकती है बड़ी राहत
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच फ्रेंच वाइनरी को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में नया ट्विस्ट आ गया है। सोमवार, 25 नवंबर को जज ने ब्रैड पिट से साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें वो कागजात और मैसेज अदालत में पेश करने होंगे, जिसको लेकर एंजेलिना यह दावा कर रही हैं कि उनसे उनके और बच्चों के साथ हुई घरेलू हिंसा की घटनाओं को छुपाने के लिए दबाव बनाया गया था। यदि जोली का दावा सही निकलता है तो ब्रैड पिट की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।











