Larsen & Toubro: लार्सेन एंड टुब्रो लिमिटेड ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि कंपनी के बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज (बी एंड एफ) डिवीजन ने भारत में 1,000 रुपये से लेकर 2,500 करोड़ रुपये तक के ईपीसी ऑर्डर प्राप्त किए थे। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी को मुंबई में दो वाणिज्यिक टावर बनाने का ठेका दिया है। इस खबर आने के बाद शेयर में तेजी देखने को मिली है।
BL Kashyap and Sons Limited: कंपनी ने हाल ही में एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की कि उन्हें नजुरी पुणे नॉलेज पार्क प्राइवेट लिमिटेड से 147 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में सिविल और स्ट्रक्चर वर्क का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
Torrent Power: टोरेंट पावर लिमिटेड ने बाजार के समय के बाद मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में घोषणा की । बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने ये घोषणा की है। कंपनी ने महाराष्ट्र में 5,700 मेगावाट की कुल क्षमता वाली तीन पंप स्टोरेज हाइड्रो परियोजनाओं के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किया है। 27,000 करोड़ और निर्माण अवधि के दौरान लगभग 13,500 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। निगम को इन परियोजनाओं को पांच साल की अवधि में पूरा करने की उम्मीद है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आएगी।











