अमेरिका की धरती पर कदम रखकर दिखाओ... राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड की मुलाकात से बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्नू

अमेरिका की धरती पर कदम रखकर दिखाओ... राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड की मुलाकात से बौखलाया खालिस्तानी आतंकी पन्नू
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गीदड़भभकी दी है। पन्नून ने ये गीदड़भभकी दिल्ली में राजनाथ सिंह और अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड के बीच हुई मुलाकात के बाद दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नून, आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानि SFJ का नेता है। उसने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक नई गीदड़भभकी दी है। ये गीदड़भभकी तब आई है जब एक दिन पहले ही राजनाथ सिंह ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड के साथ अपनी बैठक में एसएफजे को आतंकवादी समूह के रूप में प्रतिबंधित करने की मांग की थी। पन्नू ने राजनाथ सिंह को अमेरिका की धरती पर आकर अंजाम भुगतने की गीदड़भभकी दी है।
सिख फॉर जस्टिस ने भारतीय रक्षा मंत्री पर निशाना साधा है। उसकी बौखलाहट इसलिए है, क्योंकि SFJ को लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन उसपर प्रतिबंध लगा सकता है और संगठन को आतंकवादी समूह घोषित कर सकता है। उसके बाद उसके लिए अमेरिका की धरती से भारत के खिलाफ मुहिम चलाना मुश्किल हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड के बीच खालिस्तान मुद्दे को लेकर बातचीत की गई है। राजनाथ सिंह ने इस दौरान तुलसी गबार्ड से एसएफजे के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्नान किया है।
Advertisement