राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविंद्र सिंह नहीं रहे, चल रहा था हमीदिया अस्पताल में हार्ट का इलाज
भोपाल I राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविंद्र सिंह "विक्की" आज सुबह 6:30 बजे हम लोगों के बीच नहीं रहे I आज सुबह की बड़ी दुखद खबर से राजधानी का मीडियाकर्मी के साथ शहर स्तब्ध है I अभी कुछ दिन पहले प्रेस फोटोग्राफर श्री देवेन्द्र दुबे की दुखद निधन की खबर से मीडियाकर्मी उभर ही नही पाया था, कि आज सुबह प्रेस फोटोग्राफर रविंद्र सिंह हमीदिया अस्पताल में हार्ट अटेक के बाद आपरेशन के लिए भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था और वह 58 वर्ष की उम्र मे इस दुनिया से विदा हो गये है I बता दें कि वर्ष 1984 में ट्रेन से दुर्घटना में एक पैर गंवाने के बाद कुछ करने और जुनून के रहते प्रेस फोटोग्राफी के कार्य से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले रविन्दर पिछले 25 वर्ष से दैनिक प्रदेश टाइम्स तथा 10 वर्ष से दैनिक हरिभूमि अखबार में कार्य कर रहे थे I उनके इस तरह के जानुनी कार्य को देखकर उनके छोटे भाई दैनिक प्रदेश टुडे में वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर प्रथ्वीराज सिंह और द हितवाद अखबार में पुत्र भूपेन्द्र सिंह "गोल्डी" कार्य कर रहे हैं I बता दें कि रवीन्दर के पिता शहीद स्वर्गीय श्री रघुवीर सिंह वर्ष 1977 में मिलेट्री मे आन डयूटी सेवा करते हुए देश को कुर्बान हो गये थे I ऐसे वीर पिता के सुपुत्र वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर रविन्दर सिंह "विक्की" को कल 9 अप्रेल को प्रातः 10.30 बजे छोला विश्राम घाट पर अंतिम विदाई दी जायेगी ।











