अक्सर परमाणु धमकी देने वाला जैद हामिद ने खुलकर माना कि पाकिस्तान ने दुनिया से तकनीक चोरी करके यह परमाणु बम बनाया है और दुनिया हमें इसे निर्यात करने से रोक नहीं सकती है। लाल टोपी ने कहा कि हमने न तो एनपीटी पर हस्ताक्षर किया है और न ही सीटीबीटी पर साइन किया है। हमने तस्करी करके अपना परमाणु प्रोग्राम चलाया है। उसने कहा कि हम छिप-छिपकर प्रयास किया। लीबिया का कज्जाफी और ईरान हमसे परमाणु बम की तकनीक लेना चाहता था।
सऊदी अरब को बेच दो परमाणु बम... पाकिस्तानी 'लाल टोपी' जैद हामिद ने कंगाली दूर करने का दिया खतरनाक फार्मूला
इस्लामाबाद: भारत के खिलाफ जहरीले बयान देने वाले पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के करीबी जैद हामिद ने देश की महाकंगाली को दूर करने के लिए खतरनाक प्लान दिया है। लाल टोपी पहनकर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले जैद हामिद ने अब देश के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सऊदी अरब और तुर्की को परमाणु बम बेचने का सुझाव दिया है। जैद हामिद ने कहा कि सऊदी अरब को अगर हम 5 परमाणु बम देते हैं तो वह हमें एक घंटे में 25 अरब डॉलर दे देगा। तुर्की भी 5 परमाणु बम के बदले 20 अरब डॉलर दे देगा।
पाकिस्तान के बड़बोले विश्लेषक ने कहा कि पाकिस्तान डरता है कि अमेरिका और यूरोप नाराज हो जाएगा। पाकिस्तान के ऊपर पाबंदी लग जाएगी। हमारे अंदर का यही खौफ है और इसी वजह से हम ऐसा नहीं कर रहे हैं। उसने उत्तर कोरिया का उदाहरण दिया और दावा किया कि कोई भी देश उस पर पाबंदी नहीं लगा सका। यह वही जैद हामिद हैं जिन्हें पिछले दिनों इमरान खान के समर्थकों ने कार से निकालकर पीट दिया था। जैद हामिद अक्सर भारत में गजवा-ए हिंद की धमकी देता रहता है। उसे दुनिया के प्रभावशाली मुसलमान हस्तियों की 'मुस्लिम 500' लिस्ट में शामिल किया गया था। जैद के पिता पाकिस्तानी सेना के अधिकारी थे और वह खुद अफगान युद्ध समेत कई लड़ाइयां लड़ने का दावा करता है।











