Select Date:

एक ही दिन में सात लड़कियों से शादी 100 बच्चे पैदा करने का है टार्गेट युगांडा के इस दूल्हे का शौक तो देखिए

Updated on 15-09-2023 01:10 PM
कंपाला: आपने कई शादियां करने वाले लोगों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने एक ही दिन में सात शादी करने वाले किसी शख्स के बारे में सुना है? जहां एक शादी करने के बाद ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, तो एक शख्स ने एक ही दिन में सात लड़कियों के साथ शादी रचा कर एक अनोखा काम किया है। इसमें सबसे हैरानी की बात है कि उसकी दुल्हनों में दो बहनें भी हैं। इस शख्स का नाम हबीब एनसिकोनने है, जिसने रविवार को शादी के बाद एक बड़े समारोह का आयोजन किया।

हबीब एक पारंपरिक चिकित्सक है। लेकिन उसका सपना सिर्फ सात पत्नियों पर ही नहीं रुकता। उसका कहना है कि वह और भी शादियां करने का प्लान बना रहा है, ताकि वह अपने 100 बच्चों का टार्गेट पूरा कर सके। जी हां, हबीब का मानना है कि उसके 100 बच्चे होने चाहिए। उसने कहा, 'मेरे परिवार में बेहद कम सदस्य हैं, इसलिए मैं कई बच्चे पैदा करना चाहता हूं, ताकि हम एक बड़ा परिवार बना सकें।' अपनी शादी में हबीब ने सभी पत्नियों को नई कारें दीं।

सभी पत्नियों को दी कार

हबीब ने शादी करने के लिए लड़कियों के माता-पिता को भी उपहार दिए। दो पत्नियां जो रिश्ते में उसकी बहनें लगती हैं, उनके माता-पिता को उसने मोटरसाइकिल गिफ्ट की। हबीब की यह पहली शादी नहीं है। उसने सात साल पहले मुसान्युसा नाम की लड़की से शादी की थी। हबीब ने अपनी सातों पत्नियों से अलग-अलग शादी की। पारंपरिक रीति-रिवाज से उसने सभी के घर पर शादी रचाई। रिसेप्शन के लिए उसकी पत्नियां 40 लिमो और 30 मोटरसाइकिल के काफिले के साथ अपनी-अपनी कारों में आईं।

मेहमान हो गए हैरान


इस कार्यक्रम में पहुंचे मेहमानों ने कहा कि कुछ लोगों को विश्वास नहीं है कि यह सच हो सकता है। वहीं कई अन्य लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का प्रोग्राम देखा है। इस समारोह में हबीब ने अपनी पत्नियों की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरी पत्नियां आपस में कोई ईर्ष्या नहीं रखती हैं। मैंने सभी को अलग-अलग मिलाया। एक बड़ा और खुशहाल परिवार बनाने के लिए मैंने सभी से एक ही बार में शादी की।' युगांडा में बहुविवाह वैध है। हबीब के पिता ने कहा कि उनके परिवार में यह सामान्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद पाउच छिपाते हुए देखा जा…
 12 May 2025
मॉस्को/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर में रूसी एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पाकिस्तानी खतरों के खिलाफ ढाल बनकर खड़ा रहा है। एस400 ट्रायम्फ, बराक 8 MRSAM (मध्यम दूरी…
 12 May 2025
बीजिंग: चीन अपने लड़ाकू विमान J-10 को अमेरिकी एफ-16 के खिलाफ खड़ा कर रहा है। वो उन देशों को अपने J-10 की पेशकश कर रहा है, जो एफ-16 फाइटर जेट खरीदना…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के साथ हुए हालिया संघर्ष में पाकिस्तान को तुर्की से जबरदस्त समर्थन मिला है। तुर्की ने ड्रोन और दूसरे हथियार देकर पाकिस्तान की मदद की, जिनका इस्तेमाल उसने…
 12 May 2025
टोक्यो: क्या जापान चीन के दुश्मनों को छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से पाट देना चाहता है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि भारत के बाद जापान ने एक और…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान आर्मी ने कहा है कि जिहाद उनकी ट्रेनिंग का एक हिस्सा है। पाक सेना के अफसर और प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने ये बात कही है। भारत के…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: भारत के हमलों के दौरान पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को बंकर में छिपना पड़ा। 10 मई को रावलपिंडी के नूर खान एयर बेस पर भारत ने…
 12 May 2025
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समझौते की शर्तें भारत को इस…
 11 May 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे अवामी लीग के लिए आगामी चुनावों में भाग लेने के सभी रास्ते…
Advertisement