एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ओडिशा रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों को दिया सहयोग

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने ओडिशा रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों को दिया सहयोग
 एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने 2 जून 2023 को ओडिशा के बालासोर जिले में यात्री ट्रेनों के टकराने से हुई दुर्घटना से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।   
इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस इस दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। लोगों के सवालों और दावों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की टीम ने एक मानक परिचालन प्रक्रिया (स्‍टैण्‍डर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर) की व्यवस्था की है और एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है। यह टीम लगातार मिल रहे डेटा की निगरानी करेगी और ग्राहकों की सहायता करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
 
कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800 210 3366 / 1800 210 6366 पर कॉल करें
561612 पर <CLAIM> लिखकर एसएमएस भेजें
ईमेल आईडी पर विवरण भेजें: sbig.health@sbigeneral.in
www.sbigeneral.in  पर क्लेम सूचना विभाग पर जाएं
 
दावा निपटान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी से बचने के लिए, कंपनी ने न्यूनतम आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक सरल दावा प्रक्रिया को अपनाया है। इस बात को समझते हुए कि रेल दुर्घटना त्रासदी के कारण प्रभावित हुए लोगों ने चुनौतियों और व्यक्तिगत नुकसान का अनुभव किया है, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस द्वारा सभी मृत्यु दावों की प्रक्रिया रेलवे/सरकार द्वारा दिए गए घोषणापत्र / प्रमाणन के आधार पर की जाएगी। सभी दावों पर कागजरहित आधार पर प्रक्रिया की जाएगी जहाँ स्व-प्रमाणित दस्तावेज जमा कराए जा सकते हैं। डिजिटल तत्परता में निवेश किए जाने के कारण और बिज़नेस कॉन्‍टीन्‍युटी प्‍लान के माध्यम से इस प्रकार की परिस्थितियों में ग्राहकों की सहायता करने के लिए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अच्छी तरह तैयार है।
Advertisement