सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या पर पितरों की स्मृति में 16 प्रजातियों के पौधे लगाए, श्रमिकों को राशन वितरित

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या पर पितरों की स्मृति में 16 प्रजातियों के पौधे लगाए, श्रमिकों को राशन वितरित
 सर्व मांग्लयम के संयोजन में शनिवार को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या के अवसर पर मिसरोद स्थित स्वास्तिक ग्राउंड विलास कॉलोनी के शिव मंदिर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पितरों की स्मृति में 16 प्रजातियों के पौधे लगाए गए और जरूरतमंद श्रमिकों को राशन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में जितेंद्र गुर्देकर का जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वजों की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जोड़ना था। सर्व मांग्लयम के संस्थापक रमाकांत शुक्ला ने पौधारोपण में शामिल सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जितेंद्र गुर्देकर, सुयोग फुलमबीकर, रामेश्वर नायक, पंडित जी सराफ जी चौहान जी, पाटीदार जी नागर जी, सिम्पल सिंह और जाह्नवी दीक्षित सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी शिव तथा मातृ-पितृ  भक्तों और कालोनी निवासियों का  सहयोग  रहा।आयोजकों ने लोगों से पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
Advertisement