IHM भोपाल 'एग्ज़ेम्पलरी टीचर रिकग्निशन 2.0' में बेहतरीन शिक्षकों को करेगा सम्मानित
भोपाल / शिक्षक ही हर सफल पीढ़ी के पीछे मार्गदर्शक शक्ति होते हैं। अपने समर्पण, पढ़ाने के नए तरीकों, मार्गदर्शन और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के ज़रिए, वे ऐसा स्थायी प्रभाव डालते हैं जो क्लासरूम से कहीं आगे तक जाता है। इसी मकसद को ध्यान में रखते हुए, IHM भोपाल, इन प्रेरणादायक शिक्षकों को पहचान दिलाना और उनके उल्लेखनीय योगदान को सबके सामने लाने के लिए 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार) शाम 6:00 बजे से "एग्ज़ेम्पलरी टीचर रिकग्निशन 2.0" इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, भोपाल मे कार्यक्रम अयोजित कर रहा है ।
