साजिद मीर मुंबई हमलों में आतंकियों को दे रहा था निर्देश, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सुनाया ऑडियो, चीन-पाकिस्तान की खोली पोल
Updated on
21-06-2023 07:29 PM
बीजिंग: चीन की तरफ से पाकिस्तान के आतंकी साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने वाले प्रस्ताव को रोक दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद को 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति की तरफ से आतंकी घोषित किया जाना था। भारत की तरफ से चीन पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। मीर वह आतंकी है जो साल 2008 में हुए मुंबई हमलों यानी 26/11 में आतंकियों को निर्देश दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जिस साजिद मीर को आज ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की कवायद जारी हैं, उसे कभी पाकिस्तान ने मरा हुआ घोषित कर दिया था। भारत की तरफ से एक बार फिर यूएन में साजिद मीर का एक ऑडियो सुनाया गया है जो हमलों के समय का है। आतंकियों का था हैंडलर
हमलों के समय साजिद मीर आतंकियों को निर्देश दे रहा था कि ताज होटल में जितने भी विदेशी हैं उन्हें मार दिया जाएगा। साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ही उसे आतंकी घोषित कर चुके हैं। लेकिन हमेशा उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव में चीन अड़ंगा डाल देता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तरफ से हर बार आए प्रस्ताव को चीन ने रोक दिया।
साजिद मीर का एक नाम साजिद माजिद मीर भी है। मीर की वजह से कसाब और उसके साथियों ने मुंबई को दहलाया था। मीर को ही इन आतंकियों का हैंडलर माना जाता है। भारत की तरफ से अक्टूबर 2022 में भी यूएनएससी में साजिद का यही ऑडियो सुनाया गया था। लेकिन इसके बाद भी चीन को सबूत नाकाफी लगते हैं और वह उसे हर बार आतंकी मानने से इनकार कर देता है।
2016 में पाकिस्तान ने बताया मरा हुआ पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे साजिद के बारे में पाकिस्तान की सरकार ने साल 2016 में मरा हुआ घोषित कर दिया था। जून 2022 में जब पाकिस्तान ने उसे 15 साल की सजा का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसे सिर्फ पाकिस्तान की तरफ से एक नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ग्रे लिस्ट का ही कमाल है जो साजिद फिर से जिंदा हो गया है।
साजिद वह रहस्यमय आतंकी है जिसे सिर्फ कुछ ही लोगों ने देखा है। यहां तक कि अमेरिका इंसान है और कहते हैं कि इसे सिर्फ कुछ ही लोगों ने देखा है। यहां तक कि इसकी सिर्फ एक ही फोटो अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के पास है। उन्होंने इस पूरे वाकये की तुलना पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के अल कायदा सरगना लादेन पर दिए गए बयान से कर डाली थी। क्रिकेट मैच देखने आया था भारत मुशर्रफ ने भी कहा था कि लादेन अब जिंदा नहीं है और अगर है तो वह पाकिस्तान में नहीं रहता। पांच लाख डॉलर वाले ईनामी आतंकी साजिद को एफबीआई ने 26/11 का प्रोजेक्ट मैनेजर बताया था। कहते हैं कि कि साल 2005 में एक फेक पासपोर्ट और झूठे नाम के साथ साजिद एक क्रिकेट मैच देखने के लिए भारत आया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि साजिद मीर ने ही साल 2008 के हमलों की पूरी प्लानिंग की थी। उसकी वजह से ही हमले अंजाम तक पहुंचे। साल 2012 में अमेरिकी वित्त मंत्रालय की तरफ से मीर को आतंकी घोषित किया जा चुका है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…