भारत के दुश्मन को रूस ने भेजी 1 लाख टन एलपीजी गैस, पाकिस्तान के करीब जा रहे पुतिन का इरादा क्या है?
Updated on
14-06-2023 07:10 PM
इस्लामाबाद : रूस से कच्चा तेल पाकर पाकिस्तान की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच खबर है कि रूसी एलपीजी कार्गो का पहला बैच भी मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा के तोरखम बॉर्डर से होता हुआ पाकिस्तान पहुंच चुका है। रूस ने ट्रेन से उज्बेकिस्तान में इसकी डिलीवरी की है। कस्टम में मौजूद सूत्रों ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'आज न्यूज' को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि 10 एलपीजी टैंकर पाकिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं जबकि अन्य आने वाले हैं। यह 1,10,000 टन एलपीजी का पहला बैच है।
खबर के मुताबिक, क्लियरेंस के लिए टैंकरों के काफिले को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर रोका गया। कार्गो उज्बेकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान से पाकिस्तान में पहुंचे हैं। पाकिस्तान को ऐसे समय पर रूसी गैस मिली है, जब रविवार को ही रूसी कच्चे तेल की पहली खेप कराची पहुंची है। कराची बंदरगाह पर पहुंचे जहाज में 45,142 मीट्रिक टन रूसी कच्चा तेल था। आर्थिक संकट के चलते पाकिस्तान गंभीर ऊर्जा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
84 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात
गैस के घटते भंडार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच पाकिस्तान अपनी ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए अब नए रास्ते तलाश रहा है। दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश पाकिस्तान लंबे समय से ऊर्जा संकट झेल रहा है। पाकिस्तान अपने पेट्रोलियम उत्पादों का 84 प्रतिशत आयात करता है, जिनके लिए वह खाड़ी अरब सहयोगियों जैसे सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर निर्भर है। एनालिटिक्स फर्म Kpler के डेटा के अनुसार, देश ने 2022 में 154,000 बीपीडी तेल का आयात किया।
चीनी मुद्रा में किया भुगतान?
पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने चीनी मुद्रा में रियायती रूसी कच्चे तेल का भुगतान किया है। खबर के मुताबिक, मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गोपनीयता के मद्देनजर पक्षों की ओर से साइन किए हुए समझौतों के कारण रूस के साथ तेल सौदे की शर्तों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। मलिक ने कहा, 'पाकिस्तान ने रूस से 1,00,000 टन कच्चे तेल का आयात किया है।'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…