फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द गार्डियंस ऑफ ऑनर' नाम के इस लेटर में जूनियर और मिड-लेवल अधिकारियों ने आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं। लीक हुआ ये कथित लेटर सीधे असीम मुनीर को लिखा गया है। इसमें मुनीर पर परिचालन अक्षमता, भ्रष्टाचार, राजनीतिक उत्पीड़न और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप लगाए गए हैं। मुनीर वॉशिंगटन और लंदन में पहले से ही जांच के दायरे में है। ऐसे में उनकी मुश्किल बढ़ गई है।
बढ़ने जा रही है असीम मुनीर की मुश्किल?
द गार्डियंस ऑफ ऑनर नाम की इस लीक चिट्ठी से पता चलता है कि सेना के अफसरों में मतभेद हैं। अफसरों का कहना है कि मुनीर ठीक काम नहीं कर रहे हैं। पत्र में मुनीर से इस्तीफे की मांग की गई है। अफसरों का कहना है कि मुनीर ने सेना और देश का भरोसा खो दिया है। ये चिट्ठी ऐसे समय सामने आई है, जब मुनीर पर अपने रिश्तेदारों को ऊंचे पदों पर बैठाने का आरोप है। मुनीर के परिवार के सदस्यों के सरकार के कामकाज में दखल देने की बात कही जा रही हैपाक सेना के 'विद्रोही' अफसरों का कहना है कि देश के हालात 1971 जैसे हो गए हैं, जब पाकिस्तान की सेना की गलतियों की वजह से पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जनरल मुनीर ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे रावलपिंडी में सेना मुख्यालय की तरफ मार्च करेंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि सेना की साख को बहाल करने के लिए जनरलों की एक परिषद को सत्ता संभालनी चाहिए।











