हादसे के कारण दो ट्रेनें रद्द, दो का मार्ग बदला
शालिमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे को लेकर कन्याकुमारी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और चेन्नई से खुलने वाली शालिमार कोरोमंडल एक्सप्रेस को आज रद्द कर दिया गया है। वहीं, पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस औऱ आनंदविहार-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया
ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा- यह भीषण घटना बहुत दुःखद और पीड़ादायक है। कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की ह्रदयविदारक घटना से मन आहत है। परमात दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोग शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को वज्रपात समान यह पीड़ा सहने की शक्ति दें।रेल यात्रियों के परिजन चिंतित
कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के बाद झारखंड के भी कई यात्रियों के परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। वे लगातार अपने परिचितों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे है और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।











