Select Date:

न्यूयॉर्क में राजा वडिंग को सिख ने दौड़ाया, कार से भागे, वीडियो वायरल पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जवाब

Updated on 07-06-2023 06:49 PM
जालंधर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्यूयार्क दौरे पर हैं। उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग भी वहां पहुंचे हैं। वहीं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सिख राजा वडिंग के वाहन के पीछे भागता नजर आ रहा है। वह चिल्लाकर भागते हुए कह रहा है, 'कहां भाग रहे हो'। इस वीडियो के बारे में कहा गया कि राजा वडिंग रेड सिग्नल तोड़कर भाग रहे थे। इस छोटे से वीडियो का जवाब देते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि यह खालस्तानी तत्वों की करतूत थी। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की धरती के साथ खड़े हैं और खालिस्तानी तत्वों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या अमेरिका में कोई ट्रैफिक सिग्नल तोड़ सकता है?

रविवार को अमेरिका में, वडिंग ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संबोधन में भाग लिया और बाद में इसकी तस्वीरें ट्वीट कीं। उसके कुछ देर बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया।

वाहन में भागते आए नजर

वीडियो क्लिप सामने आई है, उसमें दो आदमी राजा वडिंग के वाहन के करीब आते हैं और उनमें से एक कुछ कहता है। पगड़ी पहने एक सिख खिड़की के पास जाकर कुछ कहता है, वैसे ही वाहन तेजी से आगे बढ़ता है। वह सिख चिल्लाते हुए पीछे भागता है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर आरोप

अमेरिका स्थित वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट ने कांग्रेस पर 1984 में न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में एक समारोह आयोजित करके स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लूस्टार के दर्द को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भाग लिया था।

'हम भारतीय हैं, देश की रक्षा करेंगे'

सोमवार शाम (अमेरिका में सुबह) वडिंग ने पोस्ट किया कि खालिस्तानी तत्वों ने खालिस्तानी नारे लगाए। राहुल के कार्यक्रम में घुस आए। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि खालिस्तान का अजेंडा कभी सफल नहीं होगा। उनके पास (अलगाववादी मिशन का) कोई रोडमैप नहीं है। हम भारतीय हैं और हम अपने देश की रक्षा करेंगे।

'तुम्हारी तरह बदतमीज नहीं हूं'

एक वीडियो शूट करते समय कैसे एक सिख ने उनके पास आने और उनसे बात करने के लिए कहा, इस बारे में वडिंग ने कहा इन लोगों का भारत या सिखों से कोई लेना-देना नहीं है। वे पेड स्टंटमैन हैं। क्या न्यूयॉर्क में कोई लाल बत्ती पार कर सकता है? आप अमेरिका में माहौल खराब करते हैं क्योंकि आप भारत नहीं जा सकते। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। लेकिन मैं तुम्हारी तरह बदतमीज भी नहीं हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
दिल्ली में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया…
 30 April 2025
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कैसे कम होगा, इसको लेकर केंद्र सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव पेश करेगा।दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल…
 30 April 2025
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन ने 288 साल पुरानी परंपरा बदल दी। पहली बार गद्दीनशीन महंत हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। महंत प्रेमदास 8 सालों से गद्दीनशीन हैं। इस अवधि…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अटारी-वाघा…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गायब बताने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पर कांग्रेस…
 30 April 2025
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार रात श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। वरिष्ठ अधिकारी विनय चान के मुताबिक, हादसे में…
 30 April 2025
कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया…
 29 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर से बड़ी संख्या में…
 29 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। PM ने कहा कि हमारा मकसद…
Advertisement