Select Date:

रघुराम राजन ने पूरे बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया था, कांग्रेस ने चलाई भ्रष्टाचार की दुकान: राजीव चंद्रशेखर

Updated on 10-06-2023 08:15 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrashekar) ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) को आज आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राजन ने आरबीआई गवर्नर के पद पर रहते हुए पूरे बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर रख दिया था। राजन अक्सर मोदी सरकार की नीतियों का आलोचना करते रहते हैं। हाल में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी पीएलआई स्कीम (PLI Scheme) पर सवाल उठाए थे। एक रिसर्च नोट में उन्होंने कहा कि यह ऐसी योजना है जो फेल हो जाएगी। सरकार ने देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए विभिन्न सेक्टर्स के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये की प्रॉडक्शन लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम्स शुरू की है।

राजन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। उस दौरान राहुल गांधी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि अगल फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में भारत पांच फीसदी जीडीपी ग्रोथ भी हासिल करता है तो उसके लिए यह भाग्यशाली होगा। हाल में आए आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही। इसके बाद से ही रघुराम राजन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। चंद्रशेखर ने कहा, 'वह तय कर लें वह असफल राजनेता हैं या असफल अर्थशास्त्री? हम सब जानते हैं कि जब वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर थे तो उन्होंने पूरे बैंकिंग सिस्टम और फाइनेंशियल सेक्टर को बर्बाद कर रख दिया था।'

भ्रष्टाचार की दुकान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के 10 साल 'खोए हुए दशक' रहे और इस दौरान उसके 'भ्रष्टाचार की दुकान' देखी गई। 'मोहब्बत की दुकान' के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नारे पर तंज कसते हुए चंद्रशेखर ने उन्हें 'शानदार विदेशी पर्यटक' करार दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भारत अपने इतिहास में 'सबसे महत्वपूर्ण' दौर का सामना कर रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री के निर्णायक और प्रभावी नीतिगत फैसलों के कारण यह नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा, 'अगर हम 2004 से 2014 तक की अवधि को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हुई प्रगति के नजरिए से देखें तो इसके लिए सबसे उपयुक्त विवरण 'भ्रष्टाचार की दुकान' होगा। यह वह दौर था जब 2-जी घोटाला हुआ, एंट्रिक्स-देवास घोटाला हुआ... निवेशक भारत छोड़ रहे थे और बीएसएनएल पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।' उन्होंने कहा, "संप्रग का 2004-2014 का दशक बर्बाद हो गया और प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के साथ शुरू होने वाला दशक भारत के तकनीकी विशेषज्ञों का दशक है। भारत आज दुनिया का सबसे तेज 5-जी अभियान देख रहा है। हमारे पास उच्च स्तर के स्वदेशी 5-जी कलपुर्जे हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
 29 April 2025
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
 29 April 2025
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
Advertisement