पुतिन ने कुर्स्क में यूक्रेन से लड़ने के लिए उतारे 50000 सैनिक, किम जोंग की सेना भी साथ, क्या वापस ले पाएंगे रूसी क्षेत्र?

पुतिन ने कुर्स्क में यूक्रेन से लड़ने के लिए उतारे 50000 सैनिक, किम जोंग की सेना भी साथ, क्या वापस ले पाएंगे रूसी क्षेत्र?
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेन के कब्जे से वापस लेने के लिए 50,000 सैनिकों को जमा किया है। इनमें 40,000 सैनिक रूसी हैं जबकि 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी नेता ने कुछ ही दिनों में कुर्स्क पर हमला करने की योजना बनाई है। यूक्रेन ने इसी अगस्त महीने में रूस के अंदर अपनी सेना भेजकर कुर्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद से ही रूसी सेना इसे वापस लेने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है।

जल्द शुरू हो सकता है हमला


अमेरिकी मीडिया आउटलेट न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पुतिन कुछ ही दिनों में किम जोंग-उन के सैनिकों के साथ संयुक्त हमला शुरू कर सकते हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने हाल ही में अपनी सेना को यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की मदद के लिए भेजा है।

उत्तर कोरियाई सैनिक भी साथ में


अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि 50,000 सैनिकों में से 10,000 उत्तर कोरियाई हैं। कहा जाता है कि वे सैनिक रूसी वर्दी पहने हुए हैं, लेकिन वे अपनी इकाइयों में ही लड़ेंगे। पुतिन की सेना उत्तर कोरियाई सैनिकों को पैदल सेना की रणनीति, तोपखाने का हमला और खाई साफ करने का प्रशिक्षण भी दे रही है।

कुर्स्क पर यूक्रेन का मजबूत कब्जा


अधिकारियों ने यह भी बताया कि कुर्स्क के कब्जे वाले हिस्से पर यूक्रेन की रक्षा पंक्ति मजबूत बनी हुई है और वह अपनी पकड़ बनाए रखने में सक्षम है। इस बीच रूस ने यूक्रेनी सेना पर गोलीबारी और रॉकेट हमले किए हैं। वहीं, कुर्स्क में यूक्रेनी जवानों की उत्तर कोरिया के सैनिकों के साथ पहली मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें 40 यूक्रेनी सैनिक मारे गए थे। रूस में पहुंचने के बाद उत्तर कोरियाई जवानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement